सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण पेंशन वितरण 25 मई से शुरू होगा : सतीशन

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण पेंशन वितरण 25 मई से शुरू होगा : सतीशन

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण पेंशन वितरण 25 मई से शुरू होगा : सतीशन
Modified Date: May 19, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:25 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 19 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मंगलवार को कहा कि इस महीने की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण बोर्ड पेंशन का वितरण 25 मई से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सतीशन ने यह भी कहा कि इस उद्देश्य के लिए 1,070 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

केरल सरकार 62 लाख पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पेंशन के रूप में 2,000 रुपये प्रति माह प्रदान करती है।

पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में यह पेंशन राशि 1,600 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई थी। पिछली सरकार ने अप्रैल 2026 तक के सभी पेंशन भुगतानों को मंजूरी दे दी थी।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन अभी इसे लागू नहीं किया है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में