राजस्थान के जालोर में दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक

Ads

राजस्थान के जालोर में दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 01:10 PM IST

जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान के जालोर जिले में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण शनिवार शाम को अपनी सास पर कथित रूप से कैंची से हमला कर उसकी नाक काट दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना डूंगरी के बंधा गांव में हुई। आरोपी सोहनलाल घटना के बाद नाक का कटा हुआ हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सोहनलाल का अपनी पत्नी के परिवार से लंबे समय से विवाद था। दोनों की शादी लगभग छह साल पहले हुई थी। पति-पत्नी पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और समुदाय के प्रयासों के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो पाया था।

पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों परिवारों में तनाव था और शनिवार शाम को घर पर उनके बीच बहस भी हुई थी। शाम को पीड़िता केली देवी अपने दामाद सोहनलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने स्थानीय थाने जा रही थीं, तभी आरोपी ने उन पर कैंची से हमला कर उनकी नाक काट दी।

सरवाना थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्य महिला को इलाज के लिए गुजरात के मेहसाणा ले गए हैं। महिला और परिवार के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं।’’

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि