सोनिया ने शिवकुमार को बधाई दी

Ads

सोनिया ने शिवकुमार को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 03:24 PM IST

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से कुछ घंटे पहले डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं।

शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को आश्वासन दिया है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया गांधी ने मुझसे फोन पर बात की। उन्हें शुरू से ही मुझ पर बहुत भरोसा है। उन्होंने मुझे (राज्य में) पार्टी अध्यक्ष बनाया। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और सभी को साथ लेकर चलने को कहा। मैंने आश्वासन दिया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा’’

उन्हें आज शाम 4.05 बजे लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में राज्यपाल थावरचंद गहलोत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 13 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश