एक मंच पर आए सपा-बसपा, कहा- गठबंधन से घबराई मोदी सरकार, सीबीआई का कर रही दुरुपयोग
एक मंच पर आए सपा-बसपा, कहा- गठबंधन से घबराई मोदी सरकार, सीबीआई का कर रही दुरुपयोग
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में खनन घोटाले को लेकर छापे और इसकी आंच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचने के बीच सपा और बसपा एक मंच पर आ गए हैं। एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा-बसपा ने मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। दोनों दलों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है। सपा-बसपा के गठबंधन की ख़बर से ही बीजेपी डर गई और सरकार ने तोते से गठबंधन कर लिया।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल जब सड़कों पर उतरेंगे तो इन्हें काम करना मुश्किल हो जाएगा। बीजेपी को उत्तरप्रदेश में पैर रखने की जगह नहीं मिलेगी। पीएम को बनारस छोड़कर कहीं और जाना होगा। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास सीबीआई है तो हमारे पास गठबंधन है। बीजेपी ध्यान रखना चाहिए कि सीबीआई चुनाव नहीं जीतती है।
जबकि बसपा के सतीश मिश्र ने कहा कि अगर आरोप अधिकारी पर हैं, तो आरोप मंत्री पर कैसे हो सकते हैं। सीबीआई की धमकी से साबित होता है कि सरकार कैसे सीबीआई को ध्वस्त कर रही है। यूपी में न कानून व्यवस्था है और न ही महिला सुरक्षित है। हमीरपुर में जो हुआ है, उसके लिए मुख्यमंत्री कैसे जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें : आईबीसी 24 की खबर का असर,छात्राओं से मारपीट के मामले में शिक्षक निलंबित
बता दें कि कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर अखिलेश के साथ खड़े होने का एलान किया है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि नरेंद्र मोदी ने किसानों और मजदूरों पर ध्यान नहीं दिया और सीबीआई दूसरी संस्थाओं के जरिए दूसरी पार्टियों पर दबाव बनवाने का काम किया। सरकार जाते-जाते अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Facebook


