सरकारी आश्वासनों संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे सपा सांसद हरेंद्र मलिक

Ads

सरकारी आश्वासनों संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे सपा सांसद हरेंद्र मलिक

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी संसदीय समिति अध्यक्ष बनाए गए हैं।

लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को एक बुलेटिन में बताया कि अध्यक्ष ओम बिरला ने मलिक और 14 अन्य सांसदों को चार मार्च की तिथि से समिति के लिए नामित किया है।

सदन में प्रश्नों का उत्तर देते समय या चर्चा के दौरान, केंद्रीय मंत्री कभी-कभी किसी मामले पर विचार करने, कार्रवाई करने या बाद की तारीख में सदन को जानकारी प्रस्तुत करने का आश्वासन देते हैं अथवा या वादा करते हैं।

यह समिति ऐसे आश्वासनों पर सरकारी कार्रवाइयों पर नज़र रखती है।

यह समिति रिपोर्ट करती है कि इन आश्वासनों को किस हद तक और कितने समय में पूरा किया गया है। इस समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 10 सदस्य होते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने याचिका समिति का नेतृत्व करने के लिए भाजपा संसद सीपी जोशी को नामित किया है। इस समिति 14 अन्य सांसद भी होंगे।

समिति को विभिन्न व्यक्तियों, संघों के अभ्यावेदन और पत्रों पर विचार करने और उनके निपटान के लिए निर्देश देने का अधिकार है।

भाषा हक माधव

माधव