नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय नफरती भाषणों से संबंधित कई याचिकाओं पर बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा।
उच्चतम न्यायालय द्वारा 29 अप्रैल को जारी सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ फैसला सुनाएगी।
न्यायालय ने 20 जनवरी को कहा था कि वह 2021 से लंबित नफरती भाषणों से संबंधित अधिकांश याचिकाओं का निपटारा कर देगा, जिनमें न्यायालय ने पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।
केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यायालय के निर्देशों का पर्याप्त रूप से अनुपालन करने की बात कहे जाने के बाद, पीठ ने विभिन्न व्यक्तियों द्वारा दायर इन याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
भाषा
राखी वैभव
वैभव