Reported By: Devendra Kumar Raidas
,mandla news/ image source: ibc24
Mandla School Closed: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव और लू के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिससे जिलेभर के स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगी।
हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस अवधि में शिक्षक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे। जिला प्रशासन के इस फैसले को विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर अहम कदम माना जा रहा है।