Spider-Man Box Office Collection: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, रिलीज के तीसरे दिन ही तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, आप भी जाने अब तक की कमाई
Spider Man Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
Spider Man Box Office Collection/ Image Credit: X
- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में ‘बॉक्स ऑफिस’ पर धमाल मचा दिया है।
- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के तीसरे दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अब तक भारत में 215.47 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Spider Man Box Office Collection: नई दिल्ली: अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रिलीज होने के बाद तीन दिनों के भीतर ही ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। यह फिल्म भारत में गुरुवार को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ‘2डी’ और ‘3डी फॉर्मट’ में रिलीज हुई थी।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
Spider Man Box Office Collection: यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई। फिल्म में टॉम हॉलैंड, पीटर पार्कर (स्पाइडर-मैन) की भूमिका में हैं। इसमें जेंडया के साथ-साथ जैकब बैटलन और सैडी सिंक भी हैं।
‘बॉक्स ऑफिस’ आंकड़े उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 72.44 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। ‘बॉक्स ऑफिस’ पर इस फिल्म की कुल कमाई 215.47 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म दुनियाभर के ‘बॉक्स ऑफिस’ पर अब तक 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई कर चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की कोशिश! प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचे युवक, देखें वीडियो
- MP Patwari Strike: हड़ताल पर जाएंगे प्रदेशभर के पटवारी, इन मांगों को लेकर एक बार फिर खोलेंगे मोर्चा, रुक सकते हैं नामांतरण सहित ये 12 काम
- Nirmal Purja Dead Body Found: तीन दिन बाद मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव, ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के बाद हुए थे लापता, इतने लोगों के शव भी किए गए बरामद

Facebook


