समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Ads

समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 25, 2023 / 09:40 AM IST,
    Updated On - July 25, 2023 / 09:40 AM IST

रामनाथपुरम (तमिलनाडु), 25 जुलाई (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे और उन्हें देर रात कच्चाथीवु और नेदुनथीवु के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल