राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान
Modified Date: May 26, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: May 26, 2026 8:46 pm IST

जयपुर, 26 मई (भाषा) राजस्थान को मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बीकानेर और फलौदी में तापमान 46-46 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जैसलमेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ज्यादातर प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, राज्य में लू और गर्म रातों का दौर अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान है तथा इस दौरान ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विभाग ने कहा कि बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। उसने कहा कि आंधी-बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और वृद्धि होने तथा कुछ हिस्सों में जून के पहले हफ्ते में भी जारी रहने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि आंधी-बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल


लेखक के बारे में