स्टालिन और वाइको ने प्रधानमंत्री मोदी से लक्षद्वीप के प्रशासक पटेल को वापस बुलाने की मांग की

स्टालिन और वाइको ने प्रधानमंत्री मोदी से लक्षद्वीप के प्रशासक पटेल को वापस बुलाने की मांग की

स्टालिन और वाइको ने प्रधानमंत्री मोदी से लक्षद्वीप के प्रशासक पटेल को वापस बुलाने की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 27, 2021 10:47 am IST

चेन्नई, 27 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोडा पटेल को इस केंद्रशासित प्रदेश में ‘जन-विरोधी’ कानूनों को लागू करने के कारण वापस बुलाने की अपील की।

स्टालिन ने ट्वीट किया कि वहां रह रहे मुसलमानों को ‘अलग-थलग’ करने के मकसद से जबरन ‘जन-विरोधी’ नियमों को लाने के प्रशासक पटेल के कदम से क्षोभ पैदा हो रहा है।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को इस मामले में हस्तक्षेप करन चाहिए और उन्हें प्रशासक के पद से हटाना चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे देश की शक्ति बहुलतावाद है। ’’

एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने विकास प्राधिकरण नियम, असामाजिक गतविधि एवं पशु संरक्षण से संबंधित नियमों का हवाला देते कहा कि ये बिल्कुल ही निंदनीय हैं तथा ये लक्षद्वीप के लोगों के ‘मूल अधिकारों ’ का उल्लंघन करते हैं।

राज्यसभा सदस्य वाइको ने प्रशासक पटेल को बुलाने की मांग का पूरा समर्थन किया।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में