चेन्नई, 23 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कतर में एक औद्योगिक इकाई में आग लगने की घटना में राज्य के तीन युवकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की।
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के शवों को लाने के लिए त्वरित कदम उठा रही है।
एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कतर में कारखाने में आग लगने से पभित, सजितकुमार और सुविन की मृत्यु की दुखद खबर सुनकर मैं अत्यंत दुखी हूं।’’
उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को जल्द से जल्द तमिलनाडु लाने के लिए विदेश मंत्रालय और कतर में भारतीय दूतावास के साथ समन्वय के साथ सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री के. तेनारासु को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया में तेजी लाएं और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय बनाए रखें।
विजय ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि कतर के रास लफ्फान औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 12 भारतीय शामिल थे।
भाषा अमित नरेश
नरेश