अवधि पूरी कर चुके पुराने वाहनों को जब्त करना बंद किया जाए: दिल्ली के परिवहन मंत्री

Ads

अवधि पूरी कर चुके पुराने वाहनों को जब्त करना बंद किया जाए: दिल्ली के परिवहन मंत्री

  •  
  • Publish Date - August 22, 2023 / 01:03 AM IST,
    Updated On - August 22, 2023 / 01:03 AM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विभाग के सचिव-सह-आयुक्त को निर्देश दिया कि वे सड़क पर अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर लेने के बाद खड़े किए गए वाहनों को जब्त करने और उन्हें नष्ट करने के लिए भेजने का काम बंद कर दें।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विभाग के सचिव-सह-आयुक्त को निर्देश दिया कि वे सड़क पर अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके पार्क किए गए वाहनों को जब्त और नष्ट करना बंद कर दें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अदालत के आदेशानुसार, पंजीकरण के 15 वर्ष पूरे कर चुके पेट्रोल वाहन और 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं है। अगर ऐसे वाहन सड़कों पर चलते पाए जाते हैं तो उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाता है।

मंत्री के अनुसार, यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि परिवहन विभाग पुराने वाहनों को जब्त करने का अभियान जारी रखे हुए है और उन्हें नष्ट करने के लिए भेज रहा है, भले ही वे सड़क पर क्यों ना खड़े हों।

भाषा अभिषेक संतोष

संतोष