सशक्त संसदीय लोकतंत्र देश की सबसे बडी ताकत : जोशी

Ads

सशक्त संसदीय लोकतंत्र देश की सबसे बडी ताकत : जोशी

  •  
  • Publish Date - April 9, 2023 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 9, 2023 / 08:18 PM IST

धौलपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि सशक्त संसदीय लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है और आजादी के बाद संसदीय लोकतंत्र को अपनाकर तत्कालीन नेताओं ने जाति, धर्म, संप्रदाय तथा भौगोलिक विविधताओं वाले राष्ट्र को मजबूत बनाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बावजूद हमें लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करना होगा।

धौलपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा कि गहलोत सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभालने के दो दिन में ही किसानों का कर्जा माफ किया था।

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव ने प्रदेश में पुलिस तंत्र को और मजबूत करने तथा नए थाने और चौकियां खोलने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया तथा खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी संबोधित किया ।

भाषा सं कुंज रंजन

रंजन