नोएडा में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

Ads

नोएडा में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

  •  
  • Publish Date - May 12, 2022 / 08:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नोएडा (उप्र), 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास बस की टक्कर लगने के कारण सड़क पार कर रहे एक छात्र की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के एक प्रवक्ता ने बताया कि रायबरेली जिला निवासी अभय मिश्रा (21) गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक (तृतीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि अभय बुधवार शाम को विश्वविद्यालय के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी