singer suchitra/ image source: gaana
Suchitra on Trisha Krishnan: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय इन दिनों राजनीति के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी पार्टी टीवीके की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति में नया माहौल बना दिया है, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके कथित रिश्ते की अफवाहें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच साउथ इंडस्ट्री की मशहूर गायिका सुचित्रा के एक बयान ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने बिना नाम छिपाए तृषा कृष्णन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस को सफल लोगों की जिंदगी में आने वाला “पैरासाइट” तक बता दिया। सुचित्रा का यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे विजय और तृषा से जुड़ी चर्चाओं से जोड़कर देखने लगे। इंटरव्यू में सुचित्रा ने साफ कहा कि उन्हें तृषा पसंद नहीं हैं और उन्होंने अपने विचार खुलकर रखे।
विजय और तृषा के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में हैं। खासतौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी दिए जाने की खबरें सामने आईं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संगीता ने पति के किसी अभिनेत्री के साथ करीबी रिश्तों को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि किसी का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस अभिनेत्री को तृषा कृष्णन से जोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों कलाकारों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली।
चेन्नई में एक शादी समारोह में विजय और तृषा की साथ मौजूदगी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद चुनाव में विजय की पार्टी को बड़ी सफलता मिलने पर तृषा के उनके घर पहुंचने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि विजय और तृषा दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, सुचित्रा ने इंटरव्यू में विजय का समर्थन करते हुए कहा कि वह जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनके मुताबिक, विजय ने खुद को परिवार और करीबियों से अलग कर लिया है और राजनीति जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में उन्हें अपने पिता एसए चंद्रशेखर के अनुभव और मार्गदर्शन की जरूरत है।