सुखोई-30 विमान असम में हुआ लापता, वायुसेना ने खोज अभियान शुरू किया

Ads

सुखोई-30 विमान असम में हुआ लापता, वायुसेना ने खोज अभियान शुरू किया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 10:11 PM IST

गुवाहाटी/दीफू, पांच मार्च (भाषा) भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, ‘‘वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था।’’

उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिविजन के चोकीहोला क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विमान किसी वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि के लिए एक टीम भेज रहे हैं। हम इस समय किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकते।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव

ताजा खबर