काशी, मथुरा पर दावों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने की पूजास्थल अधिनियम लागू करने की मांग

काशी, मथुरा पर दावों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने की पूजास्थल अधिनियम लागू करने की मांग

काशी, मथुरा पर दावों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने की पूजास्थल अधिनियम लागू करने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 28, 2020 10:07 am IST

अयोध्या, 28 अक्टूबर (भाषा) अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिरों से संबंधित मामलों को कानूनी लड़ाई में लाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 के क्रियान्वयन की मांग की है।

पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 में उपासना स्थलों की स्थिति को वैसा ही बनाए रखने की बात कही गई है जैसी यह 15 अगस्त 1947 के समय थी।

पढ़ें- 6 रुपए तक महंगा हो सकता पेट्रोल-डीजल ! जल्द करा लें टंकी फुल

जून में एक हिन्दू संगठन ने कानून की धारा 4 को चुनौती दी थी, ताकि अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि के अलावा अन्य विवादित धार्मिक स्थलों पर पुन: दावे का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कानूनी राह खोली जा सके।

विश्व भद्र पुजारी पुरोहित महासंघ की याचिका काशी और मथुरा के मामले में काफी मायने रखती है जहां दो विवादित मस्जिदें खड़ी हैं।

पढ़ें- समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 नवंबर तक होगा किसानों का पंजीयन

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूजास्थल अधिनियम किसी भी उपासना स्थल को दूसरे स्वरूप में बदले जाने को स्पष्ट तौर पर निषिद्ध करता है और इसके धार्मिक चरित्र को वैसा ही बनाए रखने की बात कहता है जैसा यह 15 अगस्त 1947 के समय था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड अदालती मामलों से निपटेगा लेकिन क्योंकि पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम अस्तित्व में है, इसे क्रियान्वित किया जाना चाहिए जिससे कि भारत में मस्जिदों पर इस तरह के हमलों को रोका जा सके।’’

पढ़ें- सहायक शिक्षक संघ ने रद्द की अपनी मौन रैल, स्कूल शिक…

उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में वर्षों से चले आ रहे विवाद को समाप्त करते हुए पिछले साल नौ नवंबर को अपने ऐतिहासिक निर्णय में अयोध्या में संबंधित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था और केंद्र को पवित्र नगरी में प्रमुख जगह पर सुन्नी वक्फ बोर्ड को नई मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

अयोध्या में मस्जिद निर्माण से जुड़े इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष फारूकी ने कहा कि नई अवसंरचना बाबरी मस्जिद से बड़ी होगी।

Read More News: मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राज्योत्सव के दिन सीएम करेंगे शुभारंभ

उन्होंने कहा, ‘‘हम अयोध्या में मस्जिद और अन्य प्रतिष्ठानों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। हम विश्वस्तरीय प्रतिष्ठान के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं।’’

फारूकी ने कहा, ‘‘अस्पताल नि:संदेह प्रमुख केंद्र होगा क्योंकि यह पैगंबर द्वारा बताई गई इस्लाम की सच्ची भावना के अनुरूप मानवता की सेवा करेगा।’’

Read More News: 6 रुपए तक महंगा हो सकता पेट्रोल-डीजल ! जल्द करा लें टंकी फुल


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.