समलैंगिक विवाहों संबंधित याचिकाओं को हस्तांतरित करने पर छह जनवरी को सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत

Ads

समलैंगिक विवाहों संबंधित याचिकाओं को हस्तांतरित करने पर छह जनवरी को सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत

  •  
  • Publish Date - January 3, 2023 / 08:35 PM IST,
    Updated On - January 3, 2023 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने के लिए उच्च न्यायालयों में लंबित याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की अर्जियों पर शीर्ष अदालत छह जनवरी को सुनवाई करेगी।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए मंगलवार को याचिकाओं का उल्लेख किया गया।

पीठ ने मामले का उल्लेख करने वाले वकील से कहा, ‘‘हम इसे छह जनवरी को लेंगे।’’

शीर्ष अदालत ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने के निर्देश के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित करने के अनुरोध वाली दो याचिकाओं पर पिछले साल 14 दिसंबर को केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

शीर्ष अदालत ने उससे पहले पिछले साल 25 नवंबर को दो समलैंगिक जोड़ों द्वारा दायर अलग-अगल याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब देने को कहा था। याचिकाओं में मांग की गयी थी कि उनके विवाह के अधिकार को मान्यता दी जाए और अधिकारियों को विशेष विवाह अधिनियम के तहत उनकी शादी के पंजीकरण का निर्देश दिया जाए।

भाषा वैभव माधव

माधव