Reported By: Devendra Mishra
,Dhamtari Crime News / Image Source : IBC24
धमतरी : Dhamtari Crime News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्करी का आरोपी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं फरार आरोपी को भी पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।
सिहावा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पुलिस ने सांकरा नाका के पास कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। Dhamtari Police Suspend SI पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया ,मेडिकल परीक्षण के दौरान एक आरोपी, नागपुर निवासी पलास भजभिए, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी पुलिस अधीक्षक ने घटना की समीक्षा की जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर उप निरीक्षक सोमचंद डहरिया तथा आरक्षक हिमेश नेताम, अजय नेताम और डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर की गई है। इधर पुलिस की लगातार घेराबंदी और तलाश अभियान रंग लाया फरार आरोपी पलास भजभिए को 5 घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी किस तरह पुलिस की निगरानी से निकलने में सफल हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
इस घटना ने पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि, विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, वहीं फरार आरोपी को भी दोबारा गिरफ्तार कर मामले पर नियंत्रण पा लिया अब आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।