Supriya Sule Accident News: सड़क हादसे का शिकार हुई यहां की सांसद, घर लौटते समय टैक्सी से हुई कार की भिड़ंत, जानें अब कैसी है हालत

Ads

Supriya Sule Accident News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 11:27 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 11:29 PM IST

Supriya Sule Accident News/ Image Credit: Supriya Sule X Handle

HIGHLIGHTS
  • लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।
  • इस हादसे में सुप्रिया सुले बाल-बाल बच गई है।
  • जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय हुआ।

Supriya Sule Accident News: पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में सुप्रिया सुले बाल-बाल बच गई है और वे सुरक्षित है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय हुआ। जब सांसद पूरे से मुंबई लौट रही थी तब उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

एनसीपी के प्रवक्ता ने बताया कैसी है सुप्रिया सुले?

सड़क हादसे के बाद एनसीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुप्रिया सुले जी पूरी तरह सुरक्षित हैं। (Supriya Sule Accident News) उन्होंने कहा- मैडम सुरक्षित हैं। हादसा मामूली था। वे तुरंत पार्टी कार्यों में वापस लग गई हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।’

सुप्रिया सुले ने दी जानकरी

Supriya Sule Accident News:  सुप्रिया सुले ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- ‘आज पुणे से मुंबई जाते समय, हाईवे पर मेरा एक बहुत ही बुरा अनुभव रहा। एक टैक्सी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को साइड से टक्कर मार दी। शुक्र है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।’ सुप्रिया ने आगे लिखा- इस तरह की घटनाएं हमें गंभीरता से याद दिलाती हैं कि हमारी सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से अनगिनत लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। (Supriya Sule Accident News) मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे सीट बेल्ट जरूर लगायें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित बन सकें।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, तेज गति या यातायात नियमों का उल्लंघन कारण हो सकता है। (Supriya Sule Accident News) विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। सुप्रिया सुले पहले भी सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर अपनी चिंता जता चुकी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-