Surat Septic Tank Accident: सफाई के दौरान चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, सेप्टिक टैंक में उतरे थे सभी फिर चंद मिनट में थम गई सांसें
Surat Septic Tank Accident: गुजरात के सूरत शहर में एक ज्वेलरी कंपनी में ETP टैंक की सफाई के दौरान गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई।
Surat Septic Tank Accident/AI Generated Image
- सूरत में एक ज्वेलरी कंपनी के ETP/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से 4 लोगों की मौत हो गई
- मृतकों में एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर शामिल हैं, जो टैंक की सफाई और रखरखाव के लिए अंदर उतरे थे
- प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही की आशंका जताई गई है
सूरत। Surat Septic Tank Accident: गुजरात के सूरत शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ज्वेलरी कंपनी में ETP टैंक की सफाई के दौरान गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जोन-1 के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि मौत का प्राथमिक कारण दम घुटना प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
एक सुपरवाइजर और तीन मजदूरों की मौत
कुमार ने कहा कि घटना अश्विनी कुमार क्षेत्र स्थित एक सेप्टिक टैंक ( Surat Septic Tank Accident) में हुई, जिसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला अपशिष्ट एकत्र किया जाता है। उन्होंने बताया कि इकाई के सेप्टिक टैंक की हर दो महीने में सफाई और रखरखाव किया जाता है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक में उतरे थे। जहरीली गैस के प्रभाव से वे बेहोश हो गए और चारों की मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह जांच कर रहे हैं कि इस घटना ( Surat Septic Tank Accident) के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार है, क्योंकि प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया गया था। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर ने टैंक में उतरने से पहले अग्निशमन विभाग को फोन किया था, और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उनके पास किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण नहीं था।
अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान चलाया। दमकलकर्मियों ने चारों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Surat Septic Tank Accident पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया जा रहा है। हम सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होने चाहिए थे और वास्तव में क्या व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।’’
#WATCH | सूरत, गुजरात: अश्विनी कुमार इलाके में एक ज्वेलरी कंपनी में ETP टैंक की सफाई के दौरान गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सूरत के DCP ज़ोन-1, आलोक कुमार ने कहा, "…ज्वेलरी की सफाई से निकलने वाला कचरा एक सेप्टिक टैंक में जाता है, और जमा… pic.twitter.com/qIxRljBhAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


