Surya Devbhumi Challenge News: सूर्य देवभूमि चैलेंज का हुआ समापन, समारोह में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा – ऐसे आयोजनों से मजबूत होती है राष्ट्रभक्ति की भावना

Surya Devbhumi Challenge News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में शामिल हुए।

Surya Devbhumi Challenge News: सूर्य देवभूमि चैलेंज का हुआ समापन, समारोह में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा – ऐसे आयोजनों से मजबूत होती है राष्ट्रभक्ति की भावना

Surya Devbhumi Challenge News/Image Credit: UK DIPR

Modified Date: April 20, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: April 20, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज का हुआ समापन।
  • समारोह में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी।
  • सीएम ने कहा - ऐसे आयोजनों से मजबूत होती है राष्ट्रभक्ति की भावना।

Surya Devbhumi Challenge News: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर (टिहरी) में भारतीय सेना और उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।

200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बदरी ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है।

Surya Devbhumi Challenge News:  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभागियों ने साहसिक प्रतियोगिता के साथ श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ धाम सहित पंच केदार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मार्ग की भी यात्रा की है। (CM Pushkar Singh Dhami) उन्होंने कहा कि सेना, देश की सीमाओं की रक्षा के साथ ही समाज और युवाओं को प्रेरित करने वाले ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भीतर अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

Image Credit: UK DIPR

Image Credit: UK DIPR

उन्होंने कहा कि, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सहायक सिद्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और (Surya Devbhumi Challenge News) आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का युवा आत्मविश्वास से परिपूर्ण है, सीमांत क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और साहसिक खेलों तथा पर्यटन के क्षेत्र में हमारा देश वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है।

साहसिक खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही सरकार

Surya Devbhumi Challenge News:  मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भी अभूतपर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन प्रवास के दौरान कई साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया था। (CM Pushkar Singh Dhami)  राज्य सरकार, राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में एंगलिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, साइकिलिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, (Surya Devbhumi Challenge News)  जिससे न केवल सीमांत क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और सामरिक विकास को भी नई मजबूती मिली है।

Image Credit: UK DIPR

Image Credit: UK DIPR

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये दिग्गज

Surya Devbhumi Challenge News: गढ़वाल स्काउट के मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत 16 अप्रैल को बदरीनाथ में आयोजित एक्सपो के साथ हुई। इसके बाद 17 अप्रैल को हेलंग से कलगोट, 18 अप्रैल को कलगोट से मंडल और 19 अप्रैल को मंडल से उखीमठ तक मैराथन चरण आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विधायक विनोद कण्डारी, मध्यकमान के GOC-in-C लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, (CM Pushkar Singh Dhami)  ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, कीर्तिनगर अंचला खण्डेवाल, डीएम टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, कुलपति प्रकाश सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Image Credit: UK DIPR

Image Credit: UK DIPR

इन्हे भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.