जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध मादक पदार्थ का पैकेट बरामद
जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध मादक पदार्थ का पैकेट बरामद
जम्मू, 20 मई (भाषा) सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके से ड्रोन के जरिये गिराए गए एक पैकेट को बरामद किया, जिसमें मादक पदार्थ होने का संदेह है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि बिश्ना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत की जुताई के समय इस पैकेट को देखा।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और पैकेट को बरामद किया।
सूत्रों ने बताया कि पैकेट को जब्त कर लिया गया और उसकी सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम को बुलाया गया।
सूत्रों ने कहा कि बरामद सामग्री के हेरोइन होने का संदेह है।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


