कोलकाता, आठ मई (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अधिकारी के चुनाव की घोषणा की।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि नव निर्वाचित भाजपा विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था।
नयी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप