टी20 विश्व कप: रिकार्ड 79 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच

Ads

टी20 विश्व कप: रिकार्ड 79 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 12:48 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 12:48 AM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मैच ने स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार पर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया और जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तब एक साथ 74.5 करोड़ दर्शक इसे देख रहे थे।

भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की जो उसका तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है।

जब 19वें ओवर में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत को 96 रनों से जीत मिली, तब 74.5 करोड़ लोग मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे। मैच के बाद आयोजित समारोह के दौरान यह संख्या बढ़कर 79.1 करोड़ हो गई।

इस मैच का सीधा प्रसारण देखने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी और फिर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। फाइनल मैच शुरू होने से पहले, जब गायक रिकी मार्टिन ने प्रस्तुति दी, तब ऐसे दर्शकों की संख्या 2.1 करोड़ थी और टॉस होने तक यह संख्या बढ़कर 4.2 करोड़ हो गई।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश