करूर (तमिलनाडु), 10 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यहां पिछले साल सितंबर में हुई भगदड़ से पीड़ित 32 परिवारों को शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मई में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय का करूर का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा।
विजय, 27 सितंबर 2025 को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। वह भी इस रैली में शामिल थे।
इसके अलावा, वह पूर्वाह्न 11 बजे करूर-सेलम राजमार्ग पर स्थित एक निजी कॉलेज के मैदान में आयोजित ‘मक्कल संधिप्पु’ (जन संवाद) कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
राज्य के मंत्री और टीवीके के महासचिव एन. आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में केवल ‘क्यूआर कोड’ से प्रवेश का पास रखने वाले 5,000 लोगों को आने की अनुमति होगी। उन्होंने लोगों से पुलिस के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
भाषा प्रचेता गोला
गोला