चेन्नई, 18 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी की योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
इस योजना के तहत पहले चरण में वितरण के लिए सोने की 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं। यह उपहार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को दिया जाएगा।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोने की अंगूठी पर एक विशिष्ट सीरियल नंबर होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
भाषा
शोभना पवनेश
पवनेश