भारत टैक्सी की चंडीगढ़ में भी हुई शुरुआत

Ads

भारत टैक्सी की चंडीगढ़ में भी हुई शुरुआत

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 10:33 PM IST

चंडीगढ़, 18 सितंबर (भाषा) देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित ऑनलाइन सवारी सेवा ‘भारत टैक्सी’ की चंडीगढ़ में शुक्रवार को शुरुआत की गई।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भारत टैक्सी सेवा का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया और इसके बाद भारत टैक्सी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल और कृष्ण पाल गुर्जर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारत टैक्सी के प्रतिनिधि, सहकारी क्षेत्र के सदस्य और चालक-सदस्य समेत अन्य लोग शामिल हुए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चंडीगढ़ में भारत टैक्सी की शुरुआत प्रौद्योगिकी आधारित परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा यासिर योगेश

योगेश