चेन्नई, पांच जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ममता बनर्जी रविवार को 70 वर्ष की हो गईं।
स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सकारात्मक बदलाव लाता रहे, ऐसी कामना करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आपके लिए खुशियों, सामर्थ्य और सफलता से भरे लंबे जीवन की कामना करता हूं।’’
पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार बनर्जी का जन्म पांच जनवरी, 1955 को कोलकाता में प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री बनर्जी के घर हुआ था। अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रह चुकीं बनर्जी ने मई 2011 में पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप