शिवगंगा (तमिलनाडु), 13 फरवरी (भाषा) शिवगंगा जिले में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित एक कॉलेज छात्र पर दूसरी जाति के तीन लोगों ने कथित तौर पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि वह अपने गांव में महंगी मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेलपीडावुर गांव का 21 वर्षीय छात्र बुधवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कथित तौर पर छात्र से कहा कि उसे इतनी महंगी मोटरसाइकिल चलाने का हक नहीं है।
पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि तीनों आरोपियों ने बाद में छात्र के घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित युवक के दोनों हाथों में चोटें आईं हैं, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश