तमिलनाडु : गम्मीडीपूंडी में लोहे के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

Ads

तमिलनाडु : गम्मीडीपूंडी में लोहे के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - July 18, 2025 / 02:20 PM IST,
    Updated On - July 18, 2025 / 02:20 PM IST

चेन्नई, 18 जुलाई (भाषा) शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर गम्मीडीपूंडी ‘सिपकॉट’ (एसआईपीसीओटी) औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के एक कबाड़ भंडारण गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

दमकल तथा बचाव सेवा के कर्मचारी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को संदेह है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।

भाषा

मनीषा

मनीषा