तमिलनाडु: तंजावुर में वाहन दुर्घटना में टीवीके प्रमुख विजय के पांच प्रशंसक घायल

तमिलनाडु: तंजावुर में वाहन दुर्घटना में टीवीके प्रमुख विजय के पांच प्रशंसक घायल

तमिलनाडु: तंजावुर में वाहन दुर्घटना में टीवीके प्रमुख विजय के पांच प्रशंसक घायल
Modified Date: March 4, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: March 4, 2026 6:57 pm IST

तंजावुर, चार मार्च (भाषा) तमिलनाडु के तंजावुर में अभिनेता-राजनेता विजय के काफिले के पीछे मौजूद मोटरसाइकिलों के आपस में टकरा जाने से उनके पांच प्रशंसक घायल हो गए।

अभिनेता के बड़ी संख्या में प्रशंसक तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से जिले के सेंगीपट्टी गांव के अय्यासामिपट्टी स्थित टीवीके के सभा स्थल जा रहे थे।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय सम्मेलन स्थल के पास पहुंचने ही वाले थे कि तीन मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में