तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद से स्टालिन का इस्तीफा स्वीकार किया
तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद से स्टालिन का इस्तीफा स्वीकार किया
चेन्नई, पांच मई (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोक भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की हार के बाद स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
लोक भवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल ने स्टालिन से अनुरोध किया है कि वह ‘‘वैकल्पिक व्यवस्था होने तक’’ पद पर बने रहें।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को हुए चुनाव में टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और द्रमुक 59 सीट पर सिमट गई है। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) को 47 सीट मिली हैं।
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


