तमिलनाडु सरकार ने 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना शुरू की

Ads

तमिलनाडु सरकार ने 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना शुरू की

  •  
  • Publish Date - February 13, 2021 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

चेन्नई, 13 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में 16 लाख से अधिक किसानों के लिए 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना की शुरुआत करते हुए यहां नौ किसानों को प्रमाण पत्र दिए।

प्रमाणपत्र में कहा गया है कि सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण और 31 जनवरी, 2021 तक का बकाया माफ कर दिया गया है।

यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, कृषि मंत्री के पी अंबलगन और मुख्य सचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य सचिवालय में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

पलानीस्वामी ने पांच फरवरी को सहकारी बैंकों के 16,43,347 किसानों द्वारा 12,110.74 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बिना किसी बाधा के खेती जारी रखने का मार्ग प्रशस्त होगा।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश