तमिलनाडु को कोविड रोधी टीकों की 12.12 करोड़ खुराकों की आवश्यकता: स्वास्थ्य मंत्री

Ads

तमिलनाडु को कोविड रोधी टीकों की 12.12 करोड़ खुराकों की आवश्यकता: स्वास्थ्य मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 19, 2021 / 04:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

इरोड, 19 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने रविवार को कहा कि राज्य को कोविड-19 टीके की 12.12 करोड़ खुराकों की जरूरत है और केंद्र सरकार को इतनी खुराकें हमें उपलब्ध करानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को यहां आयोजित पहले व्यापक टीकाकरण अभियान के दौरान 20.90 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए जबकि आज इसी तरह के एक दूसरे शिविर में 15 लाख टीके लगाए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”यदि कोविड-19 की तीसरी लहर आती है, तो हम उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। लोगों में पहले से ही कोरोना वायरस की गंभीरता के बारे में अधिक जागरुकता है। हमारे पास पर्याप्त दवाएं हैं, और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।”

भाषा जोहेब उमा

उमा