Tamil Nadu News | Photo Credit: IBC24
शिवगंगा: Tamil Nadu News तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोटिंग का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार तेज होता जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चुनाव आयोग के अधिकारियो के हाथों से जब्त की गई नगदी को एक भीड़ लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
Tamil Nadu News दरअसल, चुनाव आयोग को एक गुप्त सूचना मिला था कि शिवगंगा के कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के दफ्तर में भारी मात्रा में केस रखा है। जिसके बाद आयोग ने यहां छापामार काईवाई की। इस दौरान आयोग ने 13.44 लाख जब्त की, लेकिन कुछ ही देर बाद राशि गायब हो गई। जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जब आयोग के अधिकारी अपने वाहन के पास कैश को वेरीफाई कर रहे थे, तभी पलानीअप्पन नामक एक व्यक्ति वहां आ गया। उसने अधिकारियों पर दबाव डाला कि वे कैश की वहीं पर गिनती करें। अधिकारियों ने उसकी बात मान ली; गिनती करने पर कुल रकम 13.44 लाख रुपये निकली। पारदर्शिता के लिए इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई थी।
जिसके बाद अधिकारियों ने कैश को अपने गाड़ी में रख रहे थे, इसी दौरान अचानक 30 अज्ञात लोगों की भीड़ जमा हो गई और भड़ ने अचानक नकदी वाले बैग को लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ में से कोई एक व्यक्ति अधिकारियों की गाड़ी चाबी निकाली और वहां रखे नकदी को लेकर फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सब-कलेक्टर आयुष वेंकट वत्स और कराईकुडी के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आशीष पुनिया तुरंत मौके पर पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई नकदी को बरामद करने और भीड़ में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।