तमिलनाडु चुनाव: वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया

तमिलनाडु चुनाव: वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया

तमिलनाडु चुनाव: वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया
Modified Date: April 5, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: April 5, 2026 10:28 am IST

चेन्नई, पांच अप्रैल (भाषा) विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के संस्थापक थोल थिरुमावलवन ने घोषणा की है कि वे आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कट्टुमन्नारकोइल से नामांकन भरने के कुछ दिनों बाद ही चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया।

थिरुमावलवन ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं विधानसभा जाना चाहता था, लेकिन द्रमुक गठबंधन की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए मैंने अब अपना इरादा बदल लिया है।’’

इससे पहले वीसीके के संस्थापक ने कट्टुमन्नारकोइल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा की थी।

चिदंबरम से सांसद ने पुष्टि की है कि उन्होंने कट्टुमन्नारकोइल सीट से नामांकन दाखिल नहीं करने का फैसला किया है ताकि उन अटकलों का खंडन किया जा सके कि वे ‘‘त्रिशंकु विधानसभा’’ की आशंका जता रहे थे।

उनकी पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत दलित नेता एल. इलैयापेरुमल के पुत्र जोतिमणि को उम्मीदवार बनाया है।

थिरुमावलवन ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, ‘‘जैसे ही मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं, लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए कि मैं गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में सांसद पद छोड़कर विधायक बन रहा हूं और मेरी इच्छा उपमुख्यमंत्री बनने की है।’’

उन्होंने मौजूदा विधायकों को सीट न देने के विवाद पर भी बात की। वीसीके प्रमुख ने स्पष्ट किया कि चार में से तीन विधायकों को बदलना एक रणनीतिक कदम था, न कि किसी ‘‘द्रमुक समर्थक’’ रुख।

वीसीके द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत आठ सीट पर चुनाव लड़ रही है।

राज्य में विधानसभा की 234 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में