तमिलनाडु : करूर भगदड़ पीड़ितों को टीवीके प्रमुख विजय ने दी श्रद्धांजलि

Ads

तमिलनाडु : करूर भगदड़ पीड़ितों को टीवीके प्रमुख विजय ने दी श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 10:20 PM IST

चेन्नई, 27 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को करूर में हुई भगदड़ के एक साल पूरे होने पर इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए ‘‘न भरने वाला घाव’’ है।

करूर जिले में 27 सितंबर, 2025 को विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

विजय ने अपने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘पिछले साल आज ही के दिन एक ऐसी घटना हुई, जिसने मेरे जीवन में, करूर में हमारे परिजनों के जीवन में और पूरे तमिलनाडु के लोगों के दिलों में न भरने वाला जख्म, अंतहीन पीड़ा और गहरा दुख छोड़ दिया।’’

इस बीच, करूर जिले में भगदड़ के एक साल पूरे होने पर पीड़ितों के परिवारों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर 41 मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश