चेन्नई, आठ मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय शुक्रवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विजय की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इस सप्ताह राज्यपाल के साथ यह तीसरी मुलाकात होगी।
टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार गठन के संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप