तमिलनाडु : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 25, 2024 / 05:39 PM IST,
    Updated On - August 25, 2024 / 05:39 PM IST

डिंडीगुल (तमिलनाडु), 25 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में रविवार को एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नाथम के पास हुई। उसने बताया कि घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश