तमिलनाडु: विजय ने चुनाव जीतने वाले टीवीके के निर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

Ads

तमिलनाडु: विजय ने चुनाव जीतने वाले टीवीके के निर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 11:00 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 11:00 AM IST

चेन्नई, सात मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने सरकार गठन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को यहां चुनाव जीतने वाले पार्टी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।

यह बैठक सरकार बनाने के लिए टीवीके के बहुमत से कुछ सीट पीछे रहने की पृष्ठभूमि में हो रही है।

कांग्रेस के पांच विजयी उम्मीदवारों ने टीवीके को समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत नहीं मिल पा रहा है।

सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का होना जरूरी है और टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 108 सीट पर जीत हासिल की, जिनमें से विजय को अपनी जीती हुई दो सीट में से एक से इस्तीफा देना होगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान टीवीके अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी कर सकती है।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव