किशोरी छात्रा अपने घर के पास मृत मिली

Ads

किशोरी छात्रा अपने घर के पास मृत मिली

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

इडुक्की (केरल), 20 फरवरी (भाषा) केरल के इडुक्की जिले में शुक्रवार को सुबह स्कूल गई 17 साल की एक किशोरी देर रात पल्लीवासल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पायी गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि 12वीं की छात्रा का शव उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर खून से लतपथ मिला।

पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह अपनी स्कूल की वर्दी में घर से निकली थी, लेकिन सामान्य समय पर घर नहीं लौटी जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे आखिरी बार एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा देखा गया था। उनके कथन के अनुसार, उस समय उसका एक रिश्तेदार भी उसके साथ था। उसका फोन बंद आ रहा है और अब उसका पता नहीं चल पा रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि किशोरी की मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा