नोएडा से किशोरी लापता, पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई

Ads

नोएडा से किशोरी लापता, पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नोएडा, 20 नवंबर (भाषा) नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 17 नवंबर को घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन लौटी नहीं।

प्रवक्ता के अनुसार लड़की के पिता ने अनूप नामक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. मानसी

मानसी

ताजा खबर