नोएडा (उत्तर प्रदेश), तीन जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नहर से 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हुई।
थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि मंगलवार रात दुजाना गांव के पास नहर में एक किशोर का शव होने की सूचना मिली जिसके बाद शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के मंडावली निवासी रोहित कुमार (16) के रूप में हुई है और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किशोर की डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
भाषा सं
मनीषा खारी
खारी