तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाया
हैदराबाद, तीन सितंबर (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने मंत्रिमंडल की सहयोगी कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इस संबंध में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सिफारिश भेजी गई है।
राज्य की वन एवं बंदोबस्ती मंत्री सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ की गई कथित आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके चलते सत्तारूढ़ दल के विधायकों और पदाधिकारियों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
सुरेखा को बर्खास्त करने का फैसला राज्य कांग्रेस की अनुशासन समिति द्वारा पार्टी नेतृत्व से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश के बाद लिया गया।
भाषा
देवेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


