झारखंड में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
झारखंड में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
मेदिनीनगर (झारखंड), तीन सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पलामू टाउन इलाके में हुई, जब व्यक्ति सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर किसी से बात कर रहा था।
मृतक की पहचान शिवशक्ति नगर निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।
हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा, ‘हमलावरों की पहचान करने और घटना की वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों ने उस पर दो गोलियां चलाई और इस दौरान ओम प्रकाश ने वाहन का दरवाजा खोल बचकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


