हैदराबाद, 21 जून (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी रविवार को तीन-दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि रेड्डी के मेट्रो रेल के दूसरे चरण जैसी अहम परियोजनाओं से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है।
रेड्डी शनिवार को मुंबई में लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में शामिल हुए और वहां से उनके दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह मेट्रो रेल के दूसरे चरण और वित्त से जुड़े मामलों, जैसे लंबित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।’’
रेवंत रेड्डी ने शनिवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखकर उनसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक कराने में मदद मांगी, ताकि हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अहम लंबित मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
रेवंत रेड्डी के अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिलने की उम्मीद है।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश