Telangana LPG Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से खत्म हुआ पूरा परिवार, सोते समय एक साथ जिंदा जल गए सभी लोग, जानिए कैसे हुआ हादसा?
Telangana Cylinder Blast: जिले में रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Telangana LPG Cylinder Blast/AI Generated Image
- तेलंगाना के नलगोंडा जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 3 लोगों की मौत
- मृतकों में एक महिला, एक किशोर और एक किशोरी शामिल
- पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
हैदराबाद। Telangana LPG Cylinder Blast: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां के एक मकान में रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे। फ़िलहाल सिलेंडर फटने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
Telangana LPG Cylinder Blast एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह घटना जिले के मिरियालगुडा स्थित दो कमरों वाले मकान में तड़के सुबह हुई, जब सभी लोग सो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रम्मा (50), उनके पोते लक्ष्मण (17) और पोती प्रनती (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच जारी है।
Telangana LPG Cylinder Blast इस आगजनी की घटना में तीन मौत के बाद पूरे में मातम छाया हुआ है। बता दें कि बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मां आजीविका की तलाश में अपने मूल स्थान से पलायन कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
- Rewa Minor Girl Rape Case: रिश्ते शर्मसार, बड़े पापा ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, रुला देगी ये दरिंदगी की कहानी
- Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग
- Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
- Chhattisgarh New Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि, अब जगदलपुर से रायपुर का वसूल रहे 1000 रुपए
- Jaggery Health Benefits: रोजाना गुड़ खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानिए क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

Facebook


