तेलंगानाः जीएचएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए विधानसभा सत्र बुलाने पर विचार कर रही सरकार

Ads

तेलंगानाः जीएचएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए विधानसभा सत्र बुलाने पर विचार कर रही सरकार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

हैदराबाद, आठ अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना सरकार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिनियम में संशोधन और अन्य कानूनों के निर्माण के लिए 12 और 13 अक्टूबर को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाने पर विचार कर रही है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अंतिम निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘ सरकार आगामी सोमवार और मंगलवार को विधान सभा सत्र बुलाने पर विचार कर रही है क्योंकि जीएचएमसी अधिनियम में कुछ संशोधन करने और उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सुझावों को लेकर कुछ अधिनियम बनाने की आवश्यकता है। इस संबंध में अंतिम निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।’’

इससे पहले सात से 16 सितम्बर के बीच भी विधानसभा सत्र आयोजित किया गया था।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश